Tuesday, October 20th, 2026

Apple के ऐप स्टोर पर भी लॉन्च FAU-G गेम

 


फियरलेस यूनाइटेड गार्ड्स इंडियन गेम (FAU-G) के प्लयेर्स के लिए खुशखबरी है, क्योंकि यह गेम पर सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स तक ही सीमित नहीं रहा है बल्कि अब इस गेम का मजा आईफोन यूजर्स भी ले पाएंगे। जी हां अब यह गेम Apple के ऐप स्टोर पर भी लॉन्च कर दिया गया है। यह नया गेम भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम PUBG Mobile को टक्कर देने का काम कर रहा है। इस गेम का एंड्रॉयड वर्जन फरवरी के पहले सप्ताह से ही उपलब्ध हो गया था और अब यह गेम iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हो गया है।

FAU-G एक्शन गेम Apple के ऐप स्टोर पर लिस्टेड हो गया है और इस गेम का डाउनलोड साइज 643MB है। इस गेम को डाउनलोड करने और खेलने के लिए गेमर्स के पास कम से iOS 10.0 या उससे ऊपर की डिवाइस और iPadOS 10.0 या उससे ऊपर की डिवाइस होनी अनिवार्य है। यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर बिल्कुल मुफ्त है उसी प्रकार यह एप्पल ऐप स्टोर पर भी बिल्कुल मुफ्त है।


ऐप स्टोर पर उपलब्ध गेम ऐप डाउलोड के लिए बिल्कुल फ्री लिस्टेड है, लेकिन गेम में इन-ऐप खरीदारी होगी। गेम के अंदर प्लयेर्स 89 रुपये खर्च करके 30 सिक्के खरीद सकते हैं और 899 रुपये खर्च करके 1200 सिक्के खरीद सकते हैं। FAU-G गेम के एंड्रॉयड वर्जन ने गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होने के सिर्फ 3 दिनों के भीतर की 5 मिलियन से अधिक डाउनलोडिंग का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि अभी भी गेम के 5 मिलियन + डाउनलोड ही हैं। इस गेम को 5 में से 3.2 स्टार रिव्यू रेटिंग मिली है।

PUBG Mobile को भारतीय बाजार में बीते वर्ष भारत की सुरक्षा और संप्रुभता का हवाला देते हुए कई चीनी ऐप्स समेत प्रतिबंधित कर दिया गया था। फिलहाल PUBG Mobile भारत में दोबारा वापसी के लिए प्रयास कर रहा है। यह गेम भारत में दोबारा वापसी कर पायगा या नहीं कर पाएगा इसके बारे में फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी ही होगी। जिस प्रकार से सरकरा का रवय्या लग रहा है तो उसके देखते हुए पब्जी मोबाइल की दोबारा वापसी शंका में ही है।


वहीं जब गेमिंग कंपनी के कदमों को देखते हैं तो लगता है कि यह भारत में वापसी कर पाएगा, क्योंकि कंपनी निवेश प्लान देख रही है और स्ट्रैटजी को लेकर और अन्य स्तर पर कंपनी हायरिंग भी कर रही है। अगर PUBG Mobile भारत में आता है तो इसस गेम में देश के लिए स्पेशल वर्जन मिलेगा। भारत में यह गेम कड़ी समय सीमा के साथ आएगा और युवा गेमर्स को खासतौर पर ध्यान में रखते हुए काफी बदलाव भी इस गेम में नजर आएंगे।

भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडियन गेमर्स के लिए ने FAU-G गेम लॉन्च किया गया था। देश में बीते साल कई चीनी ऐप्स समेत PUBG Mobile गेम पर भी बैन लगाया दिया गया था तो उसके बाद से लोगों को किसी अन्य गेम की तलाश थी। उसी दौरान FAU-G गेम का टीजर आया तो लोगों ने इस गेम को PUBG Mobile का प्रतिद्वंद्वी मानना शुरू कर दिया। FAU-G गेम की बात करें तो इसमें प्लेयर्स को 3 प्वाइंट ऑफर मिल रहे हैं जो कि Campaign, Team Deathmatch और Free मोड हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय